Tuesday, January 30, 2018

आ जाओ बापू हम सबके दिलो में बस जाओ बापू

आज फिरसे हम साम्प्रदायिकता की आग में झुलस रहे हैं बापू, हिन्दू-मुस्लिम दंगे लगातार जारी हैं बापू , जाती के नाम पर  भेदभाव, ऊँच-नीच आज भी हो रही हैं बापू , अदालते मज़हब , जाती और हैसियत देखकर फैसले सुना रही हैं बापू , जुठ  और नफरत का बोल बाला हैं बापू।

 आप के नाम पे वो लोग सफाई अभियान चला रहे हैं जिनका मन  नफरत और भेदभाव की  से गंध भरा हुआ है, जिस गिरोह ने आप के हत्या की थी बापू, आज वही  गिरोह देश चला रहा हैं और लगातार इस फ़िराक़ में हैं की कैसे जल्द से जल्द उस संविधान का गला  घोट दे जिसकी वजह से भारत में गणतंत्र  स्थापित हैं और सब के लिए न्याय, शांति और खुशहाली की गुंजाईश बनी  हुई हैं.

बापू आज आप का स्मृति दिवस हैं, आज ही  के दिन आप शहीद हुए थे,  आज यही प्रार्थना हैं की अब तो हमे आप के जीवन से कुछ प्रेरणा मिले , हम निडर बने, और हम में हिम्मत हो की हम सही को सही और गलत को गलत कह सके.

आज देश को आप की ज़रुरत हैं बापू........ आ जाओ बापू हम सबके दिलो में बस जाओ बापू 

Gandhi :2 October 1869 – 30 January 1948

Friday, February 12, 2016

कई लोग जो आज सब से ज्यादा " भारत माता की जय और वन्देमातरम" के नारे लगा रहे है !

कई लोग जो आज सब से ज्यादा " भारत माता की जय और वन्देमातरम" के नारे लगा रहे है !
वही  लोग असल में भारत माता की रूह को सब से ज्यादा नुकशान पंहुचा रहे है  !
खाकी चश्मे से देखते है सब को , खाकी चड्डी वालो को छोड़ बाकि सब को देशद्रोही  ठेहरा रहे है !
तालिबान  की करते है भर्त्सना ये  हर दम  और खुद ही "तालिबान" बनते जा रहे हैं !
गर्व से कहते की हम "हिन्दू" है और अपने काम से हिन्दुओ का अपमान करते जारहे हैं !
दावा है इनका देश से प्यार और देश की रक्षा करने का, और यही वो लोग है जो देश के दुश्मन बनते जारहे है !

Wednesday, November 19, 2014

भारत का पुराना दोस्त फिलिस्तीन संकट में हैं

इस्राईल  लगातार फिलिस्तीनीयो पे ज़ुल्म कर रहा है, वर्तमान स्थिति में  फिलस्तीनी नेतागण फिलिस्तीनी जनता का सही मायने में नेतृत्व करने में  नाकाम नज़र आ रहे  हैं.  फिलिस्तीन को एक ऐसे नेतृत्व की ज़रुरत हैं, जो फिलिस्तीन में और फिलिस्तीन के बाहर  फिलिस्तीनी आज़ादी के आंदोलन को एक बार फिर से सही मायने में मज़बूती दिला सके.

भारत का पुराना दोस्त फिलिस्तीन संकट में हैं........  मुझे इस बात का दुःख हैं की भारत  सरकार इन  परिस्थितियों में भी इस्राईल के साथ अपने रिश्ते को और गेहरे बनाने में लगी हुई हैं।  

Thursday, January 30, 2014

मुसलमानों का वोट....... किस को ?

-आरिफ परवाज़

भारत में चुनावी ब्युगल बज चूका है, सभी दलो ने कमर कस ली है, चुनावी जंग शुरू हो चुकी है , जो सत्ता में है उन्हें सत्ता खोने का डर है और जो विपक्ष में  है उसे सत्ता में आते आते चुक जाने का खौफ है, २०१४ के चुनाव की ख़ास बात ये है की, इस बार मीडिया तथा सोश्यल मीडिया पहले के मुकाबले ज्यादा मज़बूत और प्रभावशाली है, ज़्यादातर लोग हालिया हुकूमत से बेज़ार है. विपक्ष का फ़ासीवादी समजा जानेवाला उमीदवार प्रधानमंत्री पद का दावेदार है, जो की सन २००२ में हजारो भारतीय नागरिक की मौत का जिम्मेदार हैं ! जिसे देश के बड़े उद्योगपति, मीडिया और उच्चवर्णीय, उच्चवर्गीय  समाज का समर्थन मिलता दिख रहा है. देश का सेक्युलर तानाबाना खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है, मुज़फ्फरनगर के दंगो से मुस्लिम समाज सकते में हैं, आहत है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, कई सियासी पार्टिया मुसलमानों को लुभावने वादे करती दिखाई पड़ रही है, कई दल तो मोदी के जितने का डर बताकर मुसलमानों के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर रहे हैं. इस सब माहोल में इस देश का मुसलमान क्या सोच रहा है, क्या चल रहा है उस के मन में ?

क्या एक शख्श के प्रधानमंत्री बन जाने से, किसी एक पार्टी के सत्ता में आ जाने से भारत के मुसलमानों का वुजूद खतरे में आ जायेगा ??? क्या इतनी कमज़ोर हैं हमारी जड़ें ??? क्या इतने खोखले हैं भारत में मुसलमानों की विरासत के दावे ???

में यहाँ पर एक बात साफ़ कर देना चाहता हु की, ना में मोदी का समर्थक हु और ना ही बीजेपी या आरएसएस का, बल्कि में उनकी विचारधारा का खुला आलोचक हु ! में यहाँ एक बात और कहता चलू के मुसलमानों को मोदी या उनकी पार्टी से डरने की कोई ज़रुरत नहीं हैं. हम सब को ये डर की राजनीती से उबरना पड़ेगा जो की मुसलमानों के पिछड़ेपन की एहम वजह हैं . और बार बार ज्यादातर राजनितिक दल इसी डर की राजनीती का खेल खेल कर गरीबी, मोहताजी, जिल्लत और पिछड़ेपन के कभी ना टूटने वाले चक्कर में मुसलमानों को फ़साये रखना चाहते हैं. लेकिन अब की बार हमे इस डर की राजनीती को समजना पड़ेगा और इस चक्कर से निकलना पड़ेगा . ये सिर्फ मुसलमानों के लिए ही नहीं बल्कि भारत देश के लिए भी  महत्वपूर्ण हैं. क्योंकि हम भारतीय मुसलमान हैं जिनको पाकिस्तान जाना था वो चले गए हम भारत में बसने वाला दूसरा बहुसंख्यक समाज हैं. जी हाँ मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भी यही कहा था की मुसलमान इस मुल्क में अल्पसंख्यक नहीं बल्कि दूसरा सबसे बड़ा बहुसंख्यक समाज हैं. 

मुसलमानों को  सही मायने में प्रगति करनी है तो उसे “अल्पसंख्यक वाली “ “लाचारी और कमजोरी वाली” मानसिकता से निकलना पड़ेगा. खुद को एक बड़े आयाम में देखना पड़ेगा जहा हम मुसलमान तो है ही साथ साथ हमारी और भी पहचान है, जिसे हमे समजना होगा अपनी भारतीय पहचान को मज़बूत बनाना होगा, क्योंकि हमारे भी ज्यादातर वोही मसाइल है जोकि औरो के हैं,  क्या हमे अच्छी शिक्षा की ज़रुरत नहीं ? क्या हमे बेहतर इलाज मुहैया नहीं होना चाहिए ? क्या महंगाई से मुसलमान परेशां नहीं हैं? क्या बिजली सड़क पानी का वो गरजमंद नहीं हैं ? क्या रोजगार के मौके मुसलमानों को मय्यसर नहीं होने चाहिए ? ........जब ये सारे सवाल औरो की तरह हमारे भी हैं तो क्यों कोई हमे अलग कर के देखे ? और क्यों हम खुद को औरो से अलग कर के देखे ?

माना की सरकारी नौकरी में मुसलमान कम है, देश की संसद और विधानसभा में मुसलमान कम हैं, और जो है उनमें अधिकतर नाकारा हैं,माना की भारत की जेले मुसलमानों से लबालब हैं, जहा अब भी हजारो मुसलमान नोजवानो की जवानी जाया जा रही हैं. माना की दंगो में सबसे ज्यादा मार भी मुसलमानही  खाता हैं, और फिर दंगे करवाने के इलज़ाम भी उसी के सर आता हैं, माना की भारत के शहरो के कई इलाको में मुसलमानों को घर मिलना नामुमकिन सा हैं, कही पर भी बम फट ता है तो सब मुसलमानों को ही ज़िम्मेदार ठेहराते हैं.....कई लोग मुसलमानों को आतंकवादी समजते हैं, जी हा माना की मुसलमानों पर ज्यादती होती हैं  फिर भी........

जी हा फिर भी हमे इस “अल्पसंख्यक वाली “ “लाचारी और कमजोरी वाली” मानसिकता से निकलना पड़ेगा......क्यों की ये ज्यादती तो औरो के साथ भी हो रही हैं ? क्या आदिवासी इससे अछुता हैं? क्या उत्तर पूर्वी भारत में रहनेवालो के साथ भेदभाव नहीं होता ?  क्या बेकसूर आदिवासी और दलित “माओवादी” होने के आरोप में इस देश की जेलों में गुमनाम ज़िन्दगी नहीं जी रहें ? क्या दलितों पर सदियों से हो रहा अत्याचार ख़तम हो गया ? किसी को अपनी ज़ात की वजह से निचले दर्जे का  माना जाये ये सुन कर आप का दिल काँप नहीं उठता ? क्या ये इंसानियत के खिलाफ जुल्म नहीं है ?  

हमे सही मायने में तरक्की करनी हैं तो, अपने साथ साथ और मजलूम तबके के का साथ हम को देना होगा, जब किसी दलित या आदिवासी के साथ ज़ुल्म होता हैं तो हमे भी उसके साथ खड़े होकर, उसके इन्साफ के लिए गुहार लगानी होगी, देश के बाकि एहम सवालो पर बाकि देशवासी के साथ मिलकर अपनी आवाज़ को बुलन्द करना होगा. हम इस देश के नागरिक हैं हमारे पुरखो ने  भी भारत की आज़ादी के लिए अपना खून कुर्बान किया हें, हमे बार बार अपनी देश भक्ति का सबूत देने कोई ज़रुरत नहीं ये हमारा हक हैं की इस देश को चलाने में, इसे आगे बढाने में, इस की  तरक्की में खुशहाली में मुसलमानों की भी बराबर साझेदारी हो !



मुसलमानों को ना मोदी की फ़ासीवादी विचारधरा का समर्थन करना चाहिए और नहीं उन लोगो का जो मुसलमानों को मोदी से डरा रहे हैं, मुसलमानों को अपनी सही सूझ-बुझ से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना होगा.  मुसलमान किसी एक पार्टी का गुलाम नहीं जो किसी से डर के, किसी एक पार्टी को खुद के ऊपर काबिज होने का मौका दे और गरीबी, मोहताजी, जिल्लत और पिछड़ेपन के चक्कर में फसा रहे. भारत का ज़्यादातर हिन्दू समाज सेक्युलर हैं और सभी के साथ मिलकर रहना चाहता हैं. जिस तरह कोई मंदिर का पुजारी या पंडित भारत के आम हिन्दुओ का राजनितिक प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता उसी तरह जो दिखावे के मज़हबी रहनुमा मुसलमानों की सियासी नुमाइंदगी करने का दावा करते हैं, वो मुल्ला  मुसलमानों का सियासी नुमाइंदा नहीं है बल्कि इन्ही मुल्लाओं ने मुस्लिम समाज को आपस में बाँट रखा हैं और यही लोग मुसलमानों के पिछड़ेपन के ज़िम्मेदार भी हैं , सभी पार्टी वालो को अपने पास मुसलमान तो चाहिये, लेकिन उनके इशारे पर नाचनेवाला, गरीब गाय बनकर, बेचारा बनकर, रहने वाला, नाकि अपनी सोच रखने, सुझभुज रखनेवाला और प्रगतिशील विचारवाला, उन को सिर्फ़  ढाढ़ी-टोपी पहने सिर्फ दिखावे के लिए मुसलमान चाहिए, ऐसी पार्टी को नकार ने का वक़्त आ गया हैं, सवाल करने का वक़्त आ गया है, जवाब मांगने का वक़्त आ गया हैं, बदलने का वक़्त आ गया है ! खुदा भी उनकी कोई मदद नहीं करता जो अपनी मदद खुद न करे, मुसलमानों को भारतीय संविधान पर पूरा भरोसा रख कर सभी के साथ मिलकर लोकतान्त्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार के लिए बिना डरे जद्दोजहद करनी होगी. ज़रुरत पड़ने रास्ते पर उतरना होगा, गाँधी, आंबेडकर और मौलना आजाद के आदर्श को सामने रख कर अपना संघर्ष खड़ा करना होगा. इस्लाम को प्रगतिशील परिपेक्ष में समजना होगा ! इस्लाम के अमन इन्साफ और मोहब्बत के पैगाम को अपनी ज़िन्दगी में ढालना होगा !

अब वक़्त आ गया है की प्रगतिशील मुस्लिम महिला और पुरुष नौजवान आगे आये और अपनी बागडोर खुद संभाले, देश में हो रहे बदलाव में अपना नेतृत्व करे, और इस देश के निर्माण में अपना योगदान दे ! हमे कोई मसीहा नहीं चाहिए, हम गैरतमंद लोग हैं, हम मदद करेंगे खुद की भी औरों की भी.........तुम्हारी भीख नहीं चाहिए, हम चाहते हैं हमारा बराबरी का हक, हम चाहते हैं इन्साफ  ......इज्ज़त से .....सम्मान से ! मुसलमानों का वोट इन्साफ को ...साझेदारी को.... सम्मान को !

लेखक : आरिफ परवाज़, इमेल : arifparvaz@gmail.com, ०९२२४४१२०२२ 



Thursday, July 28, 2011

Udne Do....... a Jourey of Street youths with Saathi

Children of a lesser God

By Arif Kapadia

July, 2011.

one India One People Magzine

http://www.oneindiaonepeople.com/


Just a few hours before writing this article, I had walked out of my office towards the railway station to catch a train. On the way, I was listening to the news on All India Radio. I heard the news that India had installed an advanced radar system near Bhuj in Gujarat, with the help of Israel. We have spent billions of rupees to install this Radar System to protect our borders from external attack and apparently strengthen the air security of our country. Few minutes after hearing this news, my cell phone rang and the voice on the other side says, “Arif Bhai, mein Salim bol raha hu, underground wale Raju ko police wale utha ke le gaye, aur bhi chokre log ko utha ke le gaye hein” [Brother Arif, I am Salim speaking, police has picked up Raju who stays in Subway of Mumbai Cst Station, and they have also picked up other boys as well]. I do not have a solution to give to Salim and neither does he expect one from me. He is satisfied just talking to me, because I’m the one with whom he shares his problems. I’m the one he relies upon. When I relate these two bits of news, a question that comes to my mind is- when our country can spend billions of rupees on foreign technology and weapons, why have we failed in protecting the rights of millions of citizens of our own country.

Today 18 million children and youth like Salim, Raju, Rupa, Sanjay, Shiva, Sohel and Geeta are forced to spend their lives on the streets of urban India in extremely adverse conditions. Violence, assault, unlawful detention by police, theft, substance abuse, sexual exploitation, child labour, physical and mental illness and humiliation are a daily part of their lives. Formal education, which is a fundamental right of every child, still remains a distant dream to most children living on the streets. And most of them remain far from the coverage of most of the social welfare schemes run by the government. These homeless children and youth living on the streets are the poorest of the poor of urban India. How can we defend the rights of these citizens? How can we provide protection, facilities and social security to this deprived group in our country?


India has ratified the United Nations Convention on the Rights of the Child (UNCRC), according to which we are obliged to fulfil the rights of children our country, according to international standards, and we are also accountable to the international community on the status of our children.

A few weeks ago, a 22 year old youth, Wasim, who is living alone on the streets of South Mumbai since the last 15 years, came to me and asked me, “Arif Bhai Muj Par ek Ehsaan Karoge?” (Can you do me a favour?). “Mein bahot pareshaan ho chukka hu, aap mujhe Jail mein Daal dijiye, taki mujhe thoda sukoon mil sake” (I am quite distressed, can you please send me to jail, so I may achieve some peace of mind). I was shocked to hear that, but this is perhaps an indication of how grave the situation is.


When these sons and daughters of the streets cross the age of fifteen, NGOs refuse to take them in their fold and once they are eighteen, most of them are abandoned by NGOs (Non-Government Organizations) and with no proper rehabilitation system by the government, they are forced to live in miserable situations. And at this stage they become “anti-social elements” for the police and for “civil” society. Most of these children and youth are working in the unorganized sector as rag pickers, hawkers, casual labourers especially for the catering industry, and other small scale industries. They play a significant role in the city’s economy and its smooth functioning. But in return, the city exploits them day and night, and shatters their dignity and self-esteem. According to public perception, they are seen as pickpockets, thieves, loafers, goons, but their reality is far from this. Most of them are striving hard to move forward in life. But with minimum or no education at all, lack of employability skills, no identity documents, no permanent residence, and constant substance abuse their life is caught into a vicious cycle. They find it difficult to get minimum basic facilities of food, clothing, shelter, health and hygiene, protection from violence and opportunities for sustainable livelihood.


Poverty, dysfunctional families, natural calamities, man-made disasters, mental illness, search for livelihood- these are some of the reasons which force these children on to the streets. What they really need is empathy and strong support from the government and society at large to help them build their self-esteem and dignity.


If we provide support to these kids and youth, surely the picture will change, In Saathi (www.saathi.org) since last fourteen years we have been making efforts to break this vicious cycle so they can get their basic rights. We are working for their identity, livelihood, shelter, health, restoration, education and training, we organise them, create awareness among them so they can work towards facilities they are entitled to. And after these all years we can confidently say that if we strive, we can achieve what we want. Hundreds of kids and youth have changed the course of their lives and are not only working for themselves, but are also proactively working for their fellows. And they are acting as radars through which they identify new kids/youths that are vulnerable to exploitation and help them to get out of the situation.

Just a few months back, dozens of these youth helped the census department during the census of homeless population in Mumbai. With their help census enumerators were able to reach out to remote places to citizens who were never counted since last fifty years.


However we must admit that, unfortunately, the reach of Saathi, and other NGOs remains limited due to inadequate resources as compared to the gravity of the issue. It requires strong political will and determination of the government to think beyond electoral politics to change the entire scenario. Only then would we be able to create safety radar through which we can identify every child before he/she is caught by the vicious cycle of exploitation. There is a need to strengthen our social security system by ensuring quality education, health care, housing and better livelihood opportunities for every citizen without any discrimination. If we want to really change the lives of Salim, Raju, Rupa, Geeta, Wasim, Pappu, children of our streets then there is need to provide sufficient and efficient resources on the grass root level, then only we will be able to build the nation on which we can proud. If we can spend billions to achieve Protection from external forces then why we are not spending adequately for the protection of our own children’s rights?

Lastly I would like to say that, next time when you see any sons and daughters of the street look at them with empathy and dignity as your fellow citizens…..that would be the first step towards the process of change …….

Saturday, March 5, 2011

संघर्ष जरूरी है....

...................भारत....इंडिया....गरीबी......कालाधन.....बेरोज़गारी.....भ्रष्टाचार...........विस्थात्पन....सेझ .........निराशा.....अयाशी.......आतंकवाद ...............मुसलमान....
नक्सालवाद........आदिवासी/दलित.......धर्मान्धता......जातिवाद.... सरकारी दमन......कालकोठरी.......नाइंसाफी...................................................................................और अगर नाइंसाफी को ख़तम करना है तो संघर्ष ज़रूरी है नहीतो ये सूचि बढती ही जाएगी, संघर्ष की शुरुआत अपने आप से करनी है अगर हम स्वयं के साथ संघर्ष में विजय पाते है तो,हमारे बाकि संघर्ष की राह आसान हो जाएगी.............